मां सरस्वती की पूजा कर बांटी गई प्रसादी

राजनांदगांव| सृष्टि कॉलोनी के खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की गई। सुबह 10 बजे से पूजा प्रारंभ हुई। दोपहर को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद भजन की प्रस्तुति दी। शाम को संध्या आरती व हवन के बाद समिति के सदस्यों ने बच्चों को पेन, पेंसिल, नोटबुक, कलर बुक बांटे। भक्तों को श्रीमद भागवत गीता और हनुमान चालीसा भी भेंट की गई। इस दौरान प्रमोद साहू, संजय मिश्रा, सुजीत सिंह, सचिन, अविनाश भार्गव, राम किलकर, कुंदन चौधरी, अभिषेक, विक्रम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *