श्रीगंगानगर में जमी बर्फ, फसलों को नुकसान:26-27 को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह शाम खेतों में बर्फ जम रही है। वहीं, धूप में भी सर्द हवाएं चलने से दिन में ठिठुरन हो रही है। मौसम ड्राई बना हुआ है। बर्फ जमने से फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में श्रीगंगानगर जिले का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग की ओर से 26 और 27 जनवरी को श्रीगंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आंधी के साथ बारिश भी होगी।वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। आज सुबह से ही जिले भर में धूप निकली हुई है और मौसम साफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *