माउंट आबू में राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और नगर पालिका के संयुक्त देखरेख में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया और पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप इस बार संभाग स्तर के साथ-साथ प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी पतंग महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माउंट आबू में यह विशाल पतंग महोत्सव आयोजित हुआ। माउंट आबू के आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती नजर आईं, जिससे शहर का माहौल उत्सव मय हो गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस महोत्सव में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान और माउंट आबू के अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। अतिथियों ने पर्यटकों को तिल पापड़ी, गजक और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों से मुंह मीठा कराया। इसके बाद पतंगबाजी का दौर शुरू हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य सहित कई अधिकारियों ने पतंगबाजी का जमकर आनंद लिया। आयोजित महोत्सव में पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य, राजस्व निरीक्षक महेंद्र बंजारा, स्टोर प्रभारी राजकिशोर शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, सुनील आचार्य, सीओ स्काउट जितेंद्र सिंह भाटी समेत कई कार्यकर्ता एवं अधिकारी मौजूद रहे।


