माउंट आबू में रिकॉर्ड ठंड, 5.8 डिग्री तक गिरा पारा:पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हिल स्टेशन, अलाव और गरम चाय का लुत्फ उठा रहे लोग

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटन गतिविधियां अपने चरम पर हैं। नक्की झील से लेकर गुरु शिखर तक पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही पर्यटक नक्की झील के आसपास गरमागरम चाय का आनंद लेते नजर आए। कई सैलानी झील के चारों ओर घूमते हुए ठंड का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। शाम होते ही लोगों ने अलाव जलाकर गरमाहट का सहारा लिया और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही। आधा देवी, गोमुख, नक्की लेक, अनदरा प्वाइंट और गुरु शिखर पर सुबह से शाम तक पर्यटकों का तांता लगा रहा। ठंड के मौसम में माउंट आबू की प्राकृतिक खूबसूरती ने देश भर से आए पर्यटकों को अपनी ओर खींचा है, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *