अजमेर जिले में कईं कार्मिक इधर-उधर किए:राजेश शर्मा को कलेक्टर का पीए लगाया; संतोष प्रजापति बने सहायक निदेशक

जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा जिले में स्थानान्तरण किए गए हैं। ज्योति बसु वरिष्ठ निजी सचिव को जिला कलेक्टर पीए से सहायक कलक्टर मुख्यालय पीए तथा राजेश शर्मा को कोषालय अजमेर से जिला कलेक्टर पीए लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार सैनी को भू-अभिलेख शाखा, चंद्रेश कुमार कनोज को राजस्व शाखा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह गहलोत को जिला निर्वाचन कार्यालय, घनश्याम नेपालपुरी को एडीएम शहर कार्यालय, भरत तारानी को सहायक निदेशक लोकसेवाएं कार्यालय, विजय सिंह रावत को सामान्य शाखा, अक्षय कुमार तोमर को विकास शाखा, गिरीराज प्रसाद सैनी को तहसील पुष्कर, धर्मेन्द्र हाड़ा को विकास शाखा एवं युधिष्ठिर चौहान को सहायता शाखा में पदस्थापित किया गया है। कार्मिकों को इधर-उधर किया इसी प्रकार वरिष्ठ सहायक अमित कुमार महतो को संस्थापन शाखा, भूपेन्द्र सिंह राठौड़ को तहसील अरांई, मोहम्मद नियाज भाटी को तहसील पीसांगन, अभिजीत शर्मा को ईआरओ किशनगढ़, दीपक वैष्णव को तहसील अरांई, प्रवीण सिंह को राजस्व शाखा, प्रकाश देवनानी को जिला रसद कार्यालय, पीयूष भाटी को नाजरात शाखा एवं प्रणव शर्मा को विधि शाखा में स्थानान्तरित किया गया है। निजी सहायक ग्रेड दो तरूण गहलोत को जिला कलक्टर पीए शाखा, हिम्मत सिंह हाड़ा को तहसील कार्यालय पुष्कर, शोभित त्रिपाठी को राजस्व शाखा, रमेश सिंह रावत को ईआरओ पुष्कर, नंदकिशोर को उपखण्ड कार्यालय किशनगढ़, महेन्द्र सिंह चैधरी को उप तहसील अरड़का, सरदार जाट को जिला रसद कार्यालय, हेमराज मेघवाल को हेल्प डेस्क कलेक्ट्रेट, शंकरलाल को तहसील रूपनगढ़, सचिन सैनी को तहसील अरांई, राकेश कुमार को एडीएम प्रशासन पीए, संजय कुमार मीणा को कलेक्ट्रेट तथा रामकिशन मीणा को उप तहसील सराधना में लगाया गया है। वाहन चालक कालूराम कुम्हार तथा सहायक कर्मचारी घीसी देवी को एडीएम कार्यालय केकड़ी में पदस्थापित किया गया। संतोष प्रजापति बने सहायक निदेशक
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत सन्तोष प्रजापति की पदोन्नति सहायक निदेशक के पद पर हुई। विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी के उपरान्त प्रजापति को पदोन्नत कर सहायक निदेशक के पद पदस्थापित किया गया। वे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय अजमेर में 2015 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर 2013 में चयन होने से पूर्व शिक्षा विभाग में दो पदों पर कार्य कर चुके हैं। सहायक जन संपर्क अधिकारी के रूप में जोधपुर एवं जालौर जिलों में कार्य करने के उपरान्त अजमेर में पदस्थापित हुए। यहीं इनकी जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति हुई। इनके द्वारा आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापन स्थान पर ही यथावत कार्य किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *