माकड़ी| माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागबेड़ा के आश्रित ग्राम खुड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिटिसपाल व माकड़ी के बीच खेला गया। पिटिसपाल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया, जिस पर माकड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवर में 73 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते पिटिसपाल ने पॉवर प्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 3 विकेट खोकर 5.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट की विजेता रही पिटिसपाल की टीम को 15 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता रही माकड़ी की टीम को 7 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। गांव के सरपंच रजलाल मरकाम ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जपं सदस्य रामलाल नेताम, कुंवरसिंह नेताम, देवलाल मरकाम, दशरथ मरकाम, मोतीराम नेताम, गांडोराम मरकाम, घसियाराम नेताम, प्रसाद बघेल, घसियाराम शोरी, मेंघनाथ मंडावी, लोकेश मरकाम, सोपसिंह मरकाम, मस्सुराम मरकाम, रामदास मरकाम, मोतीराम, कुसेन, बलधर, बलीराम, सरादू, कमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे।


