मरार समाज ने शाकम्भरी व फुले जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | कोंडागांव मरार समाज की ईष्ट देवी माता शाकम्भरी जयंती पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है जो कि इस वर्ष एक बड़ा संयोग है कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका समाज की बेटी माता सावित्रीबाई फुले जयंती भी एक ही दिन है। मरार समाज द्वारा माता की जयंती कार्यक्रम को धूमधाम से मनाई गई। मरार समाज द्वारा सभी ग्राम स्तर पर पूजा पाठ के साथ मनाते हुए शोभायात्रा भी निकाली गई। शामपुर में परगना स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ जहां पर लगभग 20 गांव के सामाजिक जन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे स्थानीय विधायिका लता उसेंडी के हाथों माता शाकंभरी मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपुजन हुआ। सामाजिक जनों द्वारा शामपुर नगर मे भव्य शोभायात्रा के साथ ही माता की झांकी भी निकाली गयी जो की प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। जयंती के अवसर पर कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, अंगदराम पटेल, देवेंद्र मरकाम, भगवती पटेल, रितेश पटेल, राज नाईक, राजेंद्र पटेल, राज दीवान, शंभू पटेल सहित समाज के सदस्य अन्य लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक उसेंडी ने कहा मरार समाज धर्मप्रिय समाज है। इसका इतिहास काफ़ी पुराना है। समाज के विकास के लिए हम यथासम्भव प्रयास करते आये हैं और आगे भी जरूरत के अनुसार समाज की मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने माता शाकम्भरी मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *