लुधियाना|माघ महीने को लेकर हर महीने की तरह इस महीने पर अमृत सागर परिवार ने गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया। इस आयोजन में शहीद बाबा दीप सिंह जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, गुरबानी के माध्यम से ध्यान और सेवा के संदेश को फैलाने का प्रयास किया गया। ज्ञानी सुखविंदर सिंह ने इस विशेष सेवा का नेतृत्व किया। बलबीर सिंह भाटिया, करणप्रीत सिंह भाटिया और अन्य परिवारजन संगत के बीच मौजूद थे। लंगर सेवा के आयोजन में प्रमुख रूप से हरबिंदर सिंह, जयकरण सिंह, जसमीन कौर, दलजीत कौर, बाबू सिंह, रतन जोत सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और इस धार्मिक सेवा को सफल बनाने में योगदान दिया।


