भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री बालाजी सेवा संघ व बालाजी सेवा परिवार द्वारा शास्त्री नगर जंजघर में भव्य बालाजी चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा संतराम जिंदल ने की, जिन्होंने बालाजी महाराज व गणेश जी की ज्योति प्रज्वलित कर चौकी का शुभारंभ किया। नीलम गोयल, हरीश गोयल और अखिल गोयल परिवार ने बालाजी महाराज को पुष्प माला अर्पित की। वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की विशेष पूजा भी संपन्न हुई। इस दौरान बाबा संतराम जिंदल ने अपने प्रवचन में कहा कि माता-पिता की सेवा ही संसार का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान करता है और उनकी जरूरतों का ध्यान रखता है, वही सच्चा भक्त होता है। कार्यक्रम के अंत में मेहंदीपुर से लाए गए पवित्र जल के छींटे श्रद्धालुओं पर छिड़के गए। इस अवसर पर संघ के प्रमुख सदस्य सौरभ सिंघानिया, अशोक सिंघानिया, अरुण गुप्ता, सचिन गर्ग, मनी गोयल, मनोज अग्रवाल, रजत जिंदल, अनुराग बंसल, वरुण अग्रवाल, दीपक बुलारा, माधव जिंदल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


