यात्रियों का जत्था हजूर साहिब के लिए रवाना

लुधियाना|सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी की और से 175 यात्रियों का जत्था तख्त श्री हजूर साहिब दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संगतों का स्वागत बैंड बाजों के साथ किया। बोले सो निहाल के जयकारों के साथ संगत दर्शन श्री हजूर साहिब के लिए रवाना हुई। नांदेड़ पहुंचने के बाद संगत को नानक झीरा, गुरुद्वारा नाम देव जी और लोकल सभी गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करवाएं जाएंगे। इस मौके पर जगजीत सिंह अरोड़ा, प्रीतपाल सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, बीबी अमरजीत कौर, बीबी गुरमीत कौर, बीबी हरप्रीत कौर भी शामिल थी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *