51 सिंगर्स की मधुर वाणी से गूंजा श्री अग्रसेन धाम

भास्कर न्यूज|लुधियाना हंबड़ां रोड स्तिथ अग्रवाल समाज के पंजाब में पहले श्री अग्रसेन धाम में रविवार को वसंत पंचमी का महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। माता सरस्वती जी को समर्पित हवन महायज्ञ कृष्ण गोपाल गर्ग के नेतृत्व में किया गया। जानकारी देते हुए अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि धाम में 477वां हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। श्री अग्रसेन धाम के वाइस प्रेजिडेंट सीए मनोज गोयल व एडवोकेट गोपाल बंसल ने बताया कि सबसे पहले 1100 दिवसीय हवन श्री अग्रसेन धाम के पुजारी मोहन शर्मा ने सभी 21 जोड़ों की पूजा करवाई और बाद में सभी ने हवन किया। हवन की पूर्णाहुति के समय मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। दोपहर टाइगर राजू कश्यप के नेतृत्व में मां सरस्वती जी को समर्पित संगीतमयी शाम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर श्री अग्रसेन धाम की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा रीटा गोयल और संकीर्तन मंडल की अध्यक्षा स्वीटी बंसल को भी ग्रुप की तरफ से सम्मानित किया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के संजीव गोयल ने भी अपनी प्रस्तुति देकर सभी मन मोह लिया। 51 सुपर सिंगर ने मां सरस्वती जी का अपनी मधुर वाणी से गुणगान किया। प्रदीप कुमार सैनी, संजीव तांगड़ी, रिम्पी भल्ला, कुणाल कपूर, राज बावा, बिपिन धीर, आर्गेनाइजर टाइगर राजू कश्यप, अशोक मदान, कमल नयन, सविता, संजीव गोयल, मदन लाल, जंग बहादुर भी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *