लुधियाना| लुधियाना से प्रयागराज जाने वालों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए फिरोजपुर मंडल की ओर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। संचालन का फैसला माघ मेला 2026 को देखते हुए लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव लुधियाना के अलावा जालंधर, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और फाफामऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों से माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अमृतसर–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04656) यह ट्रेन 12, 16, 21 और 30 जनवरी तथा 13 फरवरी को अमृतसर से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 7:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी और 7:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। वापसी में प्रयागराज–अमृतसर ट्रेन (04655) 13, 17, 22 और 31 जनवरी तथा 14 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन शाम 4:05 बजे लुधियाना पहुंचेगी और 4:15 बजे आगे रवाना होगी। फिरोजपुर कैंट–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04658) यह ट्रेन 11 और 28 जनवरी तथा 12 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन शाम 4:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी और 4:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। {वापसी में प्रयागराज–फिरोजपुर कैंट ट्रेन (04657) 12 और 29 जनवरी तथा 13 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन शाम 7:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी और 7:45 बजे रवाना होगी।


