लैविश फंक्शन, फ्यूजन बैंड, एक्सपेरिमेंटल फूड दे रहे लोहड़ी को नया रंग

शहर में लोहड़ी 2026 का जश्न इस बार परंपरा से कहीं आगे निकलता नजर आ रहा है। प्री सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं और 13 जनवरी लोहड़ी को लेकर भी बुकिंग्स चल रही हैं। कभी परिवार और मोहल्ले तक सीमित रहने वाला यह पर्व अब पूरी तरह लैविश फंक्शन में तब्दील हो चुका है। फार्महाउस, क्लब और प्राइवेट लॉन्स में आयोजित लोहड़ी सेलिब्रेशन इस बात के गवाह बन रहे हैं कि लोग अब त्योहारों को भी उसी स्केल पर मनाना चाहते हैं, जिस तरह बड़े पारिवारिक आयोजनों को प्लान किया जाता है। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह म्यूजिक और एंटरटेनमेंट में आया ट्रेंड रहा। शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने इस बार फ्यूजन बैंड्स बुक किए, जो एक ही मंच से पारंपरिक पंजाबी लोक गीतों के साथ-साथ वेस्टर्न और बॉलीवुड सॉन्ग्स भी गा सकें। सुंदर मुंदरिए और मधाणियां के तुरंत बाद इंग्लिश नंबर या सॉफ्ट बॉलीवुड म्यूजिक ने लोहड़ी को मल्टी-जनरेशन सेलिब्रेशन बना दिया। सोशल मीडिया, बदलती फैमिली स्ट्रक्चर और प्रोफेशनल इवेंट इंडस्ट्री ने लोहड़ी जैसे लोक पर्व को भी एक प्रीमियम सेलिब्रेशन में बदल दिया है। परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ शहर में लोहड़ी का यह बदला हुआ स्वरूप लाइफस्टाइल शिफ्ट का संकेत है। लोग त्योहारों को सिर्फ परंपरा निभाने के लिए नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव के रूप में देख रहे हैं। यह ट्रेंड आने वाले समय में और मजबूत होगा, जहां हर त्योहार एक क्यूरेटेड इवेंट की तरह प्लान किया जाएगा। लोहड़ी 2026 ने शहर में यह साफ कर दिया है कि परंपरा और आधुनिकता अब साथ-साथ चल रही हैं। फ्यूजन म्यूजिक, लैविश डेकोर और एक्सपेरिमेंटल फूड के साथ लोहड़ी अब सिर्फ लोक पर्व नहीं, बल्कि शहर की सोशल लाइफ का एक बड़ा और स्टाइलिश इवेंट बन चुकी है। लैविश डेकोर और फ्यूजन फूड बना नई पहचान हार्दिक अरोड़ा, इवेंट प्लानर फ्यूज़न बैंड इस साल लोहड़ी फंक्शंस में डेकोर और फूड पर खास फोकस देखा जा रहा है। लोग अब साधारण सजावट से संतुष्ट नहीं हैं और लोहड़ी को पूरी तरह थीम बेस्ड तरीके से प्लान करवा रहे हैं। ट्रेडिशनल पंजाबी एलिमेंट्स जैसे फुलकारी, गन्ना, मिट्टी के दीये और लकड़ी के स्ट्रक्चर को मॉडर्न लाइटिंग, डिजाइनर स्टेज और इंस्टॉलेशन आर्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। अलाव के आसपास खास फोटो जोन और सोशल मीडिया फ्रेंडली कॉर्नर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि हर पल कैमरे में कैद हो सके। खाने के मामले में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। मक्की की रोटी और सरसों के साग के साथ अब फ्यूजन कैटरिंग ट्रेंड में है, जहां देसी स्वाद को इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन और फ्लेवर के साथ परोसा जा रहा है। लाइव फूड स्टेशंस, थीम बेस्ड मेन्यू और एक्सपेरिमेंटल डिशेज़ ने लोहड़ी को एक फुल डाइनिंग एक्सपीरियंस में बदल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *