शहर के सुभाष चौक स्थित माता आसरी बाई मंदिर में माता आसरी बाई का 67वां वार्षिकोत्सव दो दिवसीय महोत्सव शुक्रवार से प्रारम्भ होगा। पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के सचिव भगवानदास आसवानी ने बताया कि फूलवानी परिवार की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण की गई। शुक्रवार शाम 5 बजे सत्संग व शनिवार सुबह 10 बजे भजन कीर्तन व महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे आम लंगर व शाम 5 बजे कोटा के कलाकारों की ओर से सत्संग व भागवत कथा के 7 दिवसीय पाठ को भोग लगाकर आरती व प्रसाद का आयोजन होगा। रात्रि 9 बजे सिंधी छैज व भजन संध्या होगी।


