किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक

कस्बे के कृष्ण गोशाला में गुरुवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले प्रेमसिंह के आतिथ्य में किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पटवारी को ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत के दौरान किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। अनार व्यापारियों की ओर से मनमानी करने, किसानों को फसलों में सिंचाई करने के लिए समय पर बिजली नहीं मिलने, अनार की निजी मंडी में अनार बेचने आने वाले किसानों पर अपनी मनमर्जी कर पांच से सात प्रतिशत कमीशन ले रहे है। इससे किसानों की जेब पर बोझ बन रहा है, साथ ही बिजली के कम वोल्टेज आने से बिजली उपकरण हर रोज जल जाते है। बिजली ट्रांसफर जलने के बाद महीनों तक जीएसएस के चक्कर लगाने के उपरांत नहीं बदले जा रहे है। प्रदेश सरकार की ओर से पादरु में कृषि मंडी स्वीकृत करने के बावजूद चालू नहीं करने से अनार काश्तकारों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके समय पर चालू करवाने की मांग की। पादरु के आस-पास के काश्तकारों की ओर से दो साल से लाइट डिमांड भरे हुए है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं किए जा रहे है। बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर जलने पर तुरंत प्रभाव से दिलाने, अघोषित कटौती का समाधान करने, पादरू उप तहसील होने के उपरांत पुलिस व्यवस्था ना के बराबर होने से सुरक्षा व्यवस्था में कमी को सुधारने की मांग की। पादरु से बालोतरा, सिवाना, सिणधरी, पादरू से तांडा बेरा धारणा, भाटा, दहिवा आदि सड़कों को नवीनीकरण की मांग रखी। इस अवसर पर प्रेमसिंह पादरू, सरपंच प्रतिनिधि जबरसिंह काकू, पूर्व सरपंच भोपालसिंह, पंचायत समिति सदस्य महिराम बिश्नोई, प्रेमसिंह कांखी, गणपतसिंह मिठौड़ा, टीकम देवासी, हस्तीमल ईटवाया, नरपतसिंह गोयल, सवाईसिंह, लूणचंद जीनगर, शंकर, कुशलसिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *