​शिव में युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

शिव | युवक के आत्महत्या के मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस थाना शिव में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जगमालसिंह पुत्र स्वरूपसिंह निवासी शिव ने मामला दर्ज करवाया कि उसके भाई उगमसिंह गडरारोड चौराहे पर लोहा वेल्डिंग की दुकान थी। उसके भाई को बहकावे में लेकर फाइनेंशियल खेतसिंह राठौड़,कैलाशसिंह भाटी व रोहिताशसिंह राठौड़ ने सस्ती ब्याज दर पर ऋण दिया। उसके बाद वे लगातार 15 दिनों से उसकी दुकान पर जाकर ऋण वापस मय भारी ब्याज की राशि मांग रहे थे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि फाइनेंशियल ने 23 दिसंबर को उसकी दुकान पर पहुंचकर राशि जमा नहीं करवाने पर दुकान छीन लेने व परिवार की जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी। इसके बाद वह मानसिक रूप से प्रताड़ित था। मंगलवार रात को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *