बेड़िया । परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर दान देने की परंपरा हिंदू संस्कृति में चली आ रही है। समाज अध्यक्ष पंकज जटाले व धीरेंद्र घाटे ने बताया विपिन कुमार भाई विनीत कुमार जैन की माता प्रेमलताबाई के निधन पर परिवार की ओर से धार्मिक स्थलों पर दान दिया गया। स्थानीय मिडिल स्कूल में फर्नीचर के अभाव में बच्चों को टाट पट्टी पर बैठकर अध्ययन करना पड़ता था। इसको मद्देनजर रखते हुए जनशिक्षक राजेंद्र पंड्या से चर्चा कर माता की स्मृति में 30 बच्चों के लिए टेबल-कुर्सी की स्वीकृति दी। समाज सचिव अजय शाह, दीपक जटाले, अतुल जैन कल्याणमल जैन, सावन जैन, आदित्य धनोते, तरंग जटाले आदि ने दान को सही स्थान पर देने के लिए परिवार का साधुवाद किया।


