भास्कर न्यूज | लुधियाना चेतन बावेजा की ओर से माता चिंतपूर्णी के दर्शन हेतु 15वीं निशुल्क धार्मिक बस यात्रा को रवाना किया गया। इस धार्मिक यात्रा में लगभग 50 श्रद्धालु यात्रियों को माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए भेजा गया। यह यात्रा एडब्ल्यू ब्लूज कॉलोनी वार्ड नंबर 18 से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। इस अवसर पर चेतन बावेजा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह निःशुल्क बस सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की धार्मिक सेवाएं लगातार चलाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक भक्त माता रानी के दर्शन कर सकें। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं भोजन-पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने इस सेवा के लिए चेतन बावेजा का आभार व्यक्त किया और माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।


