स्वयं सेवकों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में चल रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक किया गया। कोर्स डायरेक्टर प्रो. डॉ. जोग सिंह भाटिया की देखरेख में आयोजित इस सत्र में 500 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ​प्रशिक्षकों ने भूकंप, बाढ़, भीषण गर्मी और शीतलहर जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से विचार रखे। स्वयंसेवकों को सिखाया गया कि इन आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर की क्या भूमिका होती है। ​इस अवसर पर एमजीएसआईपीए की इंस्ट्रक्टर टीम मौजूद रही। जिसमें हरकीरत सिंह अरोड़ा ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, मनजोत कौर, सुखचैन सिंह, कोमल, दीनाक्षी, पूजा, दविंदर कौर, जॉनसन, मनदीप कुमार और रंजीत सिंह भाटिया शामिल थे। टीम ने बताया कि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और जन जागरूकता ही कीमती जान बचाने का मुख्य जरिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *