अमृतसर| मां चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से हर महीने होने वाला संकीर्तन माता चिंतपूर्णी मंदिर नमक मंडी में हुआ। भजन गायक नवल कुमार वर्मा द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। पूरा मंदिर परिसर जय मां चिंतपूर्णी के जायकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से पहुंचे और उन्हें मां की चुनरी वह दोशाला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के पंजाब प्रधान अनुज खेमका, बाल कृष्ण शर्मा, समाज सेवक सुनील नैय्यर, राजेश गांधी, संजीव भाटिया, अशवनी जोशी, संजीव सेतिया, कृष्णा नैय्यर, एडवोकेट विशाल शर्मा, साहिब, मनु भट्टी, शंकर अरोड़ा, जावेद, मुकेश कुमार, आशीष खेमका आदि को भी सम्मानित किया गया।


