माता-पिता के घर-बाइक में आग लगाने वाला बेटा गिरफ्तार:अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई माामले

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने माता-पिता के घर में आग लगाने और बाहर खड़ी बाइक जलाने के मामले में शिव तिवारी उर्फ साहिल (20) को गिरफ्तार किया है। यह घटना 17 जनवरी को अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 02 नदिया टोला में हुई थी। मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, शीला तिवारी (37) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा साहिल उर्फ शिव तिवारी दोपहर करीब 2 बजे घर में घुसा और माचिस से कपड़ों में आग लगा दी। जलते हुए कपड़ों को बाहर लाकर उसने घर के सामने खड़ी बाइक (एमपी-65 एमसी-9318) को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घर और बाइक दोनों को नुकसान हुआ। आरोपी पर चोरी, नकबजनी के पहले से कई मामले दर्ज महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296-बी, 326 (जी), 324(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद सउनि गोविन्द पनिका, सउनि सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह और अमित मरावी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिव तिवारी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी, नकबजनी, मारपीट, गाली-गलौज, चोट पहुंचाने और धमकी देने जैसे करीब आधा दर्जन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *