माता-पिता को वैज्ञानिक सोच से दूर न करें: बंसीलाल

लुधियाना| जगदीश कॉलोनी स्थित अंबेडकर नवयुवक दल रजिस्टर्ड भारत यूनिट में संविधान दिवस की तैयारी को लेकर शिव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दल के संस्थापक बंसीलाल प्रेमी ने कहा कि समाज अंधविश्वास की खतरनाक दलदल में फंस रहा है। दुनिया चांद और मंगल तक पहुंच गई, पर हमारे देश में आज भी जादू- टोना, टोटके, ठग- तांत्रिक और ढोंग तेजी से बढ़ रहे हैं। अंधविश्वास के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, और अपनों की जान ले रहे हैं। बच्चे पढ़ाई से ज्यादा पूजा-पाठ में पास होने का रास्ता ढूंढ रहे हैं, और माता-पिता भी उन्हें वैज्ञानिक सोच से दूर कर रहे हैं। यह समाज को अंधकार में ढकेलने वाला रास्ता है। दल के महासचिव छोटेलाल पाल और उपाध्यक्ष ललन बौद्ध ने कहा आओ, संविधान पढ़ाएं – अंधविश्वास मिटाएं। रूढ़िवाद, कुरीतियों और हर तरह के अंधविश्वास के खिलाफ मज़बूत आवाज़ उठाएं। इस अवसर पर छोटेलाल पाल, सुवालाल यादव, अनुज कुमार राजभर, मनसा भारती, देवंती देवी, मायावती देवी, अनिता देवी, बिजांती देवी, देवेन्द्र कुमार, विवेकानंद, रविंदर कुमार समेत अन्य उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *