भास्कर न्यूज | लुधियाना इकबाल गंज रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी विंग के लिए नो बैग डे मनाया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार, मोबाइल के दुरुपयोग के बारे में जागृत करना, पौष्टिक और स्वच्छ आहार का ज्ञान, व्यायाम और सैर के लाभ बताना था। स्टूडेंट्स ने मॉडल, चार्ट, पोस्टर और अन्य गतिविधियों से अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। पीपीटी के माध्यम से विटामिन ए, सी, डी, बी12 के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सुखदेव राज जैन, प्रधान नंद कुमार जैन, सीनियर उप प्रधान विपन कुमार जैन, उप प्रधान बांका बिहारी लाल जैन, जनरल सेक्रेटरी राजीव जैन, सेक्रेटरी राकेश कुमार जैन, मैनेजर अरविंद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अशोक जैन का पूर्ण सहयोग रहा। स्कूल प्रिंसिपल नमिता मीत ने कहा नो बैग डे बच्चों को नैतिक मूल्यों, जीवन कौशल का ज्ञान देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में एक उत्तम प्रयास है।


