माता लाल देवी जी के जन्म दिवस को समर्पित संकीर्तन

भास्कर न्यूज | अमृतसर रानी का बाग माता लाल देवी जी का जन्म दिवस 21 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी, संगत और सभा सोसायटियों की अध्यक्षता में मनाए जाने वाले जन्मदिन दौरान सुबह शाम हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया है। वहीं माता शारदा महेश्वरी सुंदर नगर वालों की ओर से शाम साढ़े 6 से साढ़े 8 बजे तक संकीर्तन किया। जिसे सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। माता जी ने सबसे पहला माता लाल देवी जी के चरणों में शीश निभाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गणेश वंदना से शुरू किए संकीर्तन के बाद एक के बाद एक कई भजन गए। उन्होंने भाव विभोर होकर ‘मां तेरी मूर्ति नहीं बोलदी बुलाया लक्ख बार’ भजन गाया। जिसे सुनकर माथा टेकने आई संगत नाचने लगी। दो घंटे चले भजनों दौरान मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें माता जी की लाल चुनरी भेंट करके सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *