माता लाल देवी मंदिर में माता जी का जन्मोत्सव 21 फरवरी को, प्रभातफेरियां 2 से, तैयारियां शुरू

रानी का बाग स्थित परम पूज्य माता लाल देवी मंदिर में 21 फरवरी को माता जी का जन्मोत्सव मंदिर कमेटी संगत के सहयोग से श्रद्धा से मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर कमेटी की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माता जी के जन्मोत्सव से पहले 2 फरवरी को प्रभातफेरी शुरू की जाएगी। जिसमें सुंदर फूलों से सजी पालकी में माता जी का चित्रपट विराजमान किया जाएगा। मंदिर से सुबह साढ़े 5 बजे प्रभातफेरी आरंभ होकर शहर के अलग-अलग इलाकों में जाएगी। इसी उपलक्ष्य में 19 जनवरी को श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी द्वारा सामूहिक रूप से शाम 5 से 8 बजे तक श्री हनुमान चालीसा महोत्सव करवाया जाएगा। जिसमें 250 परिवार एक साथ एकजुट होकर श्री हनुमान चालीसा के पाठ संगीतमय धुन पर करेंगे।
इसी कड़ी के तहत 26 जनवरी को दुर्ग्याणा गोस्वामी तुलसीदास मंदिर के परम भक्त धर्मपाल सुबह साढ़े 8 से साढ़े 10 बजे तक श्री सुंदरकांड पाठ करेंगे। माता जी के जन्मोत्सव पर महिला भजन मंडली प्रतिदिन सुबह भजन संकीर्तन करेंगी। वहीं शाम को शहर समेत अन्य जिलों की प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा माता रानी का गुणगान किया जाएगा। मंदिर कमेटी 20 फरवरी को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सारे मंदिर को सजाएगी। वहीं 21 फरवरी को माता जी के जन्मोत्सव पर सुबह से देर रात तक भजन मंडलियां माताजी का गुणगान करेंगी। वहीं माथा टेकने वाले हजारों भक्तजन सुबह से रात तक माता रानी के दर्शन करेंगे। उनकी तरफ से माता जी के जन्मोत्वस पर कई तरह के केक, प्रसाद चढ़ाया जाएगा। माता जी के भक्तों की ओर से मंदिर के बाहर कई लंगर लगाए जाएंगे। लंगर सुबह से लेकर शाम तक निरंतर चलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *