लुधियाना| माता वैष्णो देवी मंदिर, आत्म नगर, लुधियाना के सभी सम्मानित ट्रस्ट सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को मंदिर सभा के प्रधान पद के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रधान पद के लिए अशोक कुमार सिंगला एवं संजीव कुमार सभरवाल द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र विधिवत रूप से दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अब प्रधान पद का चुनाव दिनांक 01 फरवरी को संपन्न कराया जाएगा। सभी सम्मानित ट्रस्ट सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि वे मतदान में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। चुनाव कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक माता वैष्णो देवी मंदिर, आत्म नगर, लुधियाना में होगा।


