माता सीता की खोज में वन- वन भटके श्रीराम और लक्ष्मण

मोगा | पुरानी दाना मंडी में द मोगा आर्ट्स क्लब द्वारा करवाए जा रहे श्री रामलीला मंचन में सूर्पनखा द्वारा पंचवटी में आकर राम से विवाह के लिए आग्रह करना, लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा का नाक काटना, खरदूषण वध का मंचन किया गया। इससे पहले अमित धवन ने दरबार उद्घाटन, ज्योति प्रचंड एडवोकेट विशाल अरोड़ा, बलजिंदर सिद्धू ने मंच उद्घाटन, राजीव धवन ध्वजारोहण और मिंकल अरोड़ा, सन्नी चावला, मास्टर गीतांश ने भोग लगाया। श्रीराम एवं लक्ष्मण का माता सीता की खोज में वन में जाने के दृश्य का मंचन किया गया। बलजिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि क्लब के सदस्य 32 वर्ष से श्रीराम लीला के माध्यम से इतिहास से अवगत करवा रहें है। इस मौके पर अजय शर्मा, कशिश सिंगला, तेज भान जिंदल, तरसेम गर्ग, शिव चोपड़ा, सुखदेव सिंह टैनी, राज कुमार सिंगला, भजन लाल सितारा, मिंटू मंडेला, नरेश निक्का, सोनू खुराना, ओपी शर्मा, दीपक यादव, कश्मीरी लाल, एडवोकेट पुनीत जिंदल, अश्वनी गुप्ता, बलजिंदर सिंह, सागर अरोड़ा, हरविंद्र सिंह, हैप्पी गुरु, विजय कुमार, नरेश कुमार, दीपक शर्मा, लोकेश शर्मा लक्की, मोनू, कर्ण शर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *