यूथ अग्रवाल सभा 22 को धूमधाम से मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

मोगा | यूथ अग्रवाल सभा की अहम बैठक महाराजा अग्रसेन पार्क पुरानी दाना मंडी में जिला चेयरमैन गौरव गर्ग और जिला अध्यक्ष हर्ष बांसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पहले नवरात्र को दुनिया भर में मनाई जाती है। यूथ अग्रवाल सभा इस बार भी पुरानी दाना मंडी में महाराजा अग्रसेन पार्क में मसाला डोसा एवं दही भल्ला पापड़ी का लंगर लगाकर जयंती मनाएगी। इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का समान भी बांटा जाएगा और रिफ्रेशमेंट का समान वितरित किया जाएगा। गौरव गर्ग ने बताया उसी दिन महाराजा अग्रसेन भवन में महाराज अग्रसेन जी की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के अग्रवाल भाईचारे के लोग इसमें शामिल होंगे। जिला चेयरमैन गौरव गर्ग ने अग्रवाल भाईचारे से अपील की कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर सभी अपने घरों में दीपमाला करें। इस मौके पर अमित गर्ग, विनीत सागर, दीपक गर्ग, रोहित जिंदल, प्रदीप गोयल, प्रवेश गोयल, नीतीश गर्ग, एडवोकेट पुनीत जिंदल, विक्की जिंदल, प्रीत कुमार, प्रवेश गोयल, आशु सिंगला मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *