मादक पदार्थ तस्करी में फरार 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | झालावाड़ सुनेल पुलिस ने एक हार्डकोर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 25 हजार का इनामी घोषित था। पिड़ावा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वह फरार चल रह था। पुलिस के अनुसार पिड़ावा थानाधिकारी रामकरण ने 3 अक्टूबर 25 को गश्त के दौरान मोहम्मद अनीस उर्फ बंटी, शादाब खान, मोहम्मद मजहर, आरीश खान के कब्जे से 790 ग्राम स्मैक व वाणिज्यिक मात्रा में स्मैक खरीद फरोख्त की राशि 10 लाख रुपए तथा घटना के उपयोग की गई कार को जब्त किया था, लेकिन ममता गली झालरापाटन निवासी ईशू उर्फ बुरहान पुत्र रफीक कुरैशी तब से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया। मामले का अनुसंधान सुनेल थानाधिकारी विष्णुसिंह को दिया था। उन्होंने गुरुवार को आरोपी को बुरहान को झालरापाटन थानाधिकारी अल्का विश्नोई और उनके जाब्ते की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी झालरापाटन थाने हार्डकोर है। उसके खिलाफ झालरापाटन, झालावाड़ व अन्य थानों में 22 प्रकरण दर्ज है। इसमें लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, हथियार तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी के मामले शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *