जिले में 175 करोड़ रुपए की लागत से दो सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही उनका फिर से निर्माण होगा। साथ ही एक हाईलेवल ब्रिज भी बनाई जाएगी। इनके काम शुरू हो गए हैं। दरअसल, दो एमडीआर सड़कों को स्वीकृति मिली है। इसमें मध्यप्रदेश की सीमा तक लोगों की राह आसान हो जाएगी। इन सड़कों के बनने से करीब 100 से अधिक गांवों को सीधा फायदा मिल सकेगा। साथ ही पुलिया बनने से नदियों में नावों के सहारे जान जोखिम में डालकर सफर करने वालों को भी बेहतर रास्ता मिल सकेगा। इन सड़कों के निर्माण से कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। टेंडर जारी कर पीडब्ल्यूडी ने इन कामों की शुरूआत भी कर दी। सालों से इन सड़कों और पुलिया के निर्माण की मांग चली आ रही थी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के प्रयासों से इनको अब स्वीकृति मिल पाई है।


