माधव विश्वविद्यालय को मिला NAAC+A ग्रेड

जयपुर/आबूरोड | सिरोही जिले के आबूरोड स्थित माधव विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की ओर से विश्वविद्यालय को NAAC+A ग्रेड प्रदान किया गया है, जो उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध कार्यों और नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमुख प्रमाण है। इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा जगत में माधव विश्वविद्यालय की पहचान को और मजबूत बनाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *