मानकी मुंडा संघ का चाईबासा में प्रदर्शन:डीसी को हटाने की मांग, 48 घंटे का अल्टीमेटम; नहीं तो चक्का जाम की चेतावनी

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में मानकी मुंडा संघ ने डीसी चंदन कुमार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति के बैनर तले आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली तांबो स्थित खूंटकट्टी मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोल्हान आयुक्त कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने वहां जमकर नारेबाजी की। मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने डीसी पर कोल्हान की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। संघ के महासचिव चंदन होनहागा ने स्पष्ट किया कि कोल्हान में काम पारंपरिक व्यवस्था और संवैधानिक दायरे में ही होगा। प्रदर्शनकारियों ने 48 घंटों के भीतर डीसी को हटाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, डीसी चंदन कुमार ने सोशल मीडिया पर चल रही बातों को तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि मानकी मुंडा व्यवस्था प्रशासन का अभिन्न हिस्सा है। किसी मानकी मुंडा को पदमुक्त नहीं किया गया है। हुकुकनामा के अनुसार, बर्खास्तगी एक न्यायिक प्रक्रिया है। इसमें कोल्हान अधीक्षक और न्याय पंच का प्रतिवेदन आवश्यक है। शिकायत की पुष्टि होने पर ही किसी को पद से हटाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *