मानव ने एयरफोर्स कंबाइंड एडमिशन टेस्ट किया क्लियर

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज के मानव कुमार ने एयर फोर्स कंबाइंड एडमिशन टेस्ट क्लियर कर लिया है और जल्द ही इंडियन एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में ज्वाइनिंग करेंगे। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने कि वायु सेना एकेडमी भारतीय वायु सेना के पायलटों, ग्राउंड ड्यूटी और टेक्निकल ऑफिसर्स, कमीशन ऑफिसर्स का ट्रेनिंग स्थल है। मानव के लिए यह एक बढ़िया विकल्प रहेगा। एनएसएस ऑफिसर प्रो संजीव दत्ता ने बताया कि मानव एनसीसी एयर विंग का एक माधवी कैडेट था, जिसने अपनी मेहनती से इस मुकाम को हासिल किया। एयर फोर्स की यह परीक्षा फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में कई पदों के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। एएफसीएटी में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) में बुलाया जाता है। इस अवसर पर स्टाफ सेक्रेटरी डॉ नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *