नव वर्ष के आगमन के साथ मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तीनों आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में ”अथर्व 2025” का शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय इस फैस्ट के लीग मैच में विद्यार्थियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इनडोर मुकाबले में जहां खिलाड़ी चेस, कैरम आदि खेलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं, वहीं आउटडोर गेम्स में खो-खो, कबड्डी, बॉलीवाल, क्रिकेट आदि गेम्स में भाग ले रहे हैं। अथर्व के तीसरे दिन लीग मैच में गर्ल्स खो-खो में टीम अभिमन्यु (श्री साईं 2023-24 बैच) वर्सेस कल्की (श्री साईं 2021-22 बैच) के बीच मुकाबला हुआ। टीम कल्की ने 12 प्वाइंट हासिल कर टीम अभिमन्यु को एक प्वाइंट से शिकस्त दी। वहीं टीम कर्ण (एमएएमसी 2021-22 बैच) और टीम अगत्स्य (2020-21 बैच) के बीच हुए मुकाबले में टीम कर्ण ने 24 अंक बनाते हुए टीम कर्ण को 16 अंकों से शिकस्त दी। इनडोर लीग मैच में ये विजेता अथर्व 2025 के इनडोर मुकाबले में बैच 2024-25 ब्वॉयज में टीम योद्धा के पियूष और वेदांत, गर्ल्स में टीम विद्युत की अंजली और खुशी, बैच 2023-24 ब्वाॅयज में मानसरोवर के प्रकाश और लिखित, श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के लवेन्द्र और यश, एफओए के संकल्प और श्रेयस, गर्ल्स मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में इशिता और पूनम, श्री साईं से मुस्कान और शीतल, एफओए से स्नेहल और अश्विनी विजेता रहे। हेड्स ने किया उत्साहवर्धन अथर्व 2025 का शुभारंभ मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी और आयुर्वेद संचालक डाॅ. बाबुल ताम्रकार ने किया। मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अनुराग सिंह राजपूत, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के प्राचार्य डाॅ. भारत चैरागड़े और फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद के प्राचार्य डाॅ. श्रीकांक पटेल सहित मैदान में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


