मानसा जेल के चिट्टा केस के हवालाती की मौत:अस्पताल में दम तोड़ा, हरियाणा का रहने वाला; पिता बोले- इलाज नहीं मिला

मानसा में हरियाणा के 28 वर्षीय युवक की मानसा सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वह चिट्टा मामले में मानसा जेल में बंद था। नीरज कुमार पीलिया से पीड़ित था और उसकी सेहत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के पिता मनोज कुमार और रिश्तेदार पवन कुमार ने बताया कि नीरज जमानत के बाद पीओ हो गया था। बाद में उसने खुद को पुलिस के सामने पेश कर दिया। वह पिछले 4 महीने से जेल में बंद था। परिजनों का आरोप है कि पीलिया होने के बावजूद उसे समय पर इलाज नहीं मिला। परिवार ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि एक तरफ सरकार नशा छुड़वाने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ बीमार कैदियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। ठुठियावाली चौकी के इंचार्ज दीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अदालत भी इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *