रूपनगर में 20 दिन बाद बाढ़ प्रभावित गांवों से संपर्क:सड़कें और पुलियां दुरुस्त, 600 लोगों को राहत; DC निरीक्षण कर रहे

रूपनगर में सतलुज नदी में बढ़े जलस्तर और लगातार बारिश के कारण नंगल क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क पिछले 20 दिनों से टूटा हुआ था। प्रशासन और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की टीम ने टूटी सड़कों और पुलियों को मिट्टी व पाइप डालकर दुरुस्त किया है। हरसा बेला, पटी दुलेचियां, पटी जीवन सिंह, बेला शिव सिंह, बेला भटियां और बेला ध्यानी गांवों के लगभग 600 लोग अब आपस में जुड़ पाए हैं। बाढ़ का पानी उतर चुका है। खेतों में जमा पानी, बर्बाद फसलें और क्षतिग्रस्त मकान अभी भी बाढ़ की विनाशलीला की गवाही दे रहे हैं। कुछ परिवारों ने राहत शिविरों में जाने से मना कर दिया था। इन परिवारों के लिए पिछले 20 दिन बेहद कठिन रहे। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, एडीसी चंद्रज्योति सिंह और एसडीएम नंगल सचिन पाठक प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों, डॉक्टरों और पशु-चिकित्सकों की चार टीमें पानी से भरे रास्तों को पार कर गांवों तक राहत सामग्री पहुंचा रही हैं। डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि डैम में तीन फुट तक स्पेस सुरक्षित है और प्रशासन पूरी तरह लोगों के साथ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *