मानसा पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:हेरोइन बरामद; SSP बोले- तस्करों के नेक्सस तोड़ने के लिए कार्रवाई जारी

मानसा की सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक व्यक्ति को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप कुमार उर्फ अमना के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह गिरफ्तारी 11 जनवरी को की गई थी। मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि अमनदीप कुमार के खिलाफ मानसा जिले में पहले भी मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में भी पुलिस ने इसी व्यक्ति से नशीला पदार्थ बरामद किया था।पुलिस अब अमनदीप से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह हेरोइन कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाने जा रहा था। पुलिस नशे के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का प्रयास कर रही है। SSP बोले- नशे कारोबार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा एसएसपी मीणा ने कहा कि मानसा पुलिस नशे के तस्करों के नेक्सस को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ पुलिस का शिकंजा जारी रहेगा। एसएसपी ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे नशा बेचने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आम जनता पुलिस का सहयोग करती है, तो नशा बेचने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *