मानसा में किसान बोले- सीएम माफी मांगे:कृषि कानून की तरह वापस लेनी पड़ी लैंड पूलिंग पॉलिसी​​​​, साथ देने वाले वकीलों का धन्यवाद

मानसा में पंजाब सरकार के लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने के बाद किसानों ने इसे अपनी जीत बताया है। सरकार ने पहले 65,000 एकड़ जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे ने पूरे पंजाब में आंदोलन शुरू कर दिया था। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च और बाइक मार्च निकाले। कई वकीलों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पॉलिसी पर स्टे भी प्राप्त किया। किसान नेता रुलदू सिंह मानसा ने इस फैसले को किसानों की जीत बताया है।मानसा ने कहा कि जैसे केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफी मांगी, वैसे ही सीएम भगवंत मान को भी किसानों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के विरोध में था। किसान नेता ने यह भी कहा कि भविष्य में भी किसान जत्थेबंदी किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने किसानों का साथ देने वाले सभी वकीलों का धन्यवाद भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *