मानसा में बेटे ने पिता की हत्या की:तेजधार हथियार से भाई को घायल किया, आरोपी मौके से फरार

मानसा के बरेटा के पास धरमपुरा गांव में एक बेटे ने अपने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और अपने भाई को भी घायल कर दिया। इस मामले में बरेटा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बेटे सुखपाल सिंह के साथ गांव में रहते थे। उनका दूसरा बेटा, 45 वर्षीय राय सिंह, अलग रहता था। आरोपी ने रात को किया हमला जानकारी के अनुसार, राय सिंह रात को दीवार फांदकर घर में घुसा और अपने पिता पर हमला कर दिया। इस झड़प के दौरान उसने अपने भाई सुखपाल सिंह को भी घायल कर दिया। बरेटा थाना हेड मेला सिंह ने बताया कि मृतक गुरजंट सिंह का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। घायल सुखपाल सिंह का इलाज जारी है। पंजाब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *