मानसा में मनरेगा मजदूरों ने डीसी ऑफिस घेरा:बोले- 5 महीने से सैलरी नहीं मिली, पंचायत पर फर्जी दिहाड़ी दर्ज करने का आरोप लगाया

मानसा में मनरेगा वर्कर यूनियन के मजदूरों ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 महीने से मजदूरी नहीं मिली है। प्रदेश प्रधान एडवोकेट गगनदीप कौर और जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि गांव की पंचायत अपने चहेते लोगों की फर्जी दिहाड़ी दर्ज कर रही है। मजदूरों को नियम के अनुसार 100 दिन का रोजगार भी नहीं मिल रहा है। मजदूरों की कार्य स्थल पर सुविधाओं की भी कमी है। काम के दौरान शुद्ध पीने का पानी नहीं मिलता। मेडिकल किट भी उपलब्ध नहीं है। कई बार मजदूर काम के दौरान घायल हो जाते हैं, लेकिन उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिल पाती। यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि न तो सरकार और न ही जिला प्रशासन मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *