मानसा में AAP और अकाली दल को झटका:पूर्व सरपंचों समेत 300 वर्कर कांग्रेस में शामिल, पूर्व विधायक बोले- झूठे वादों से जनता निराश

पंजाब में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। मानसा जिले के नंगल खुर्द गांव में करीब 300 कार्यकर्ताओं ने आप और अकाली दल छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इनमें अकाली दल के दो पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। सरदूलगढ़ क्षेत्र के हलका इंचार्ज विक्रम सिंह मोफर और पूर्व विधायक अजितेंद्र सिंह मोफर की मौजूदगी में यह बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। दोनों नेताओं ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी सरकार के झूठे वादों से निराश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। पंजाब में गैंगस्टर कल्चर बढ़ा : विक्रम विक्रम सिंह मोफर ने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर कल्चर बढ़ रहा है और हत्याएं आम बात हो गई हैं, लेकिन सरकार इन पर अंकुश लगाने में विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल का पंजाब से सफाया हो चुका है और कांग्रेस ही प्रदेश के विकास और युवाओं को रोजगार देने में सक्षम है। पूर्व विधायक अजितेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सरदूलगढ़ क्षेत्र के कई और गांवों के लोग भी कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके अनुसार, प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *