मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव मिला:देवघर के बलवा जंगल में पेड़ से लटकी मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश

देवघर के पथरड्डा थाना क्षेत्र के बलवा जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पलाश के पेड़ से 41 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान माधोपुर, पथरौल थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। राजेंद्र पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। उसके पिता नवी वर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने जंगल में शव लटका देखा। सूचना मिलते ही सारठ थाना और पथरड्डा पुलिस आउट पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *