पंजाब में जून महीने में मानसून काफी अधिक सक्रिय दिखा। 29 जून सुबह तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में 26 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं, जो सामान्य से अधिक माना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र IMD के अनुसार जून महीने में 29 तक समान्यता 49.7 मिमी बारिश होती है, जबकि अभी तक 62.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। आज भी राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश के अनुसार है। IMD की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम 5.30 बजे तक राज्य के अमृतसर में 5 मिमी, लुधियाना में 3 मिमी, पठानकोट में 1 मिमी, बठिंडा में 2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिमी, होशियारपुर में 1.5 मिमी और रूपनगर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते राज्य के तापमान में 2.6 डिग्री की कमी देखने को मिली। IMD के अनुसार राज्य का तापमान समान्य से 4.6 डिग्री कम है, जबकि बठिंडा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। पंजाब के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना पंजाब में आज बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है, ये कुछ जिलों तक सीमित है। लेकिन अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट- रूपनगर, पटियाला व संगरूर में ओरेंज अलर्ट है। यहां 12 मिमी तक बारिश की संभावना है। यलो अलर्ट- पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला और मानसा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।


