भास्कर न्यूज | धमतरी ग्राम अर्जुनी में तीन दिवसीय मानस गान एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सरपंच इंदु ध्रुव के आतिथ्य में हुआ। पहले दिन 4 मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। दूसरे दिन 7 मानस मंडलियों ने प्रस्तुति दी। इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा थे। अंतिम दिवस 8 मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य अग्रवाल साहू ने की। देर रात समापन समारोह हुआ, जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी पं राजेश शर्मा थे। इस मौके पर पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, लक्की डागा, विकास शर्मा मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन आयोजन समिति की अध्यक्ष चन्द्रप्रभा गजेन्द्र ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


