मामा के घर भांजे ने किया सुसाइड:दीवार की खूंटी से साफी का फंदा लगाकर लटका

झालावाड़ शहर के मंडावर थाना क्षेत्र के कोलाना गांव में मंगलवार देर रात एक 15 वर्षीय किशोर ने सुसाइड कर लिया। किशोर ने घर की दीवार पर लगी खूंटी से साफी का फंदा बनाकर अपनी जान दी। मामी ने देखा तो चीख पुकार मच गई जानकारी के अनुसार, किशोर जब देर रात कमरे में काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो पास में रहने वाली उसकी मामी उसे देखने गईं। दरवाजा खोलने पर उन्होंने किशोर को फांसी पर लटका देखा।उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया और झालावाड़ के जिला अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा मंडावर थाना सीआई पवन कुमार मीना ने बताया कि बुधवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बचपन से नाना-नानी के घर रह रहा था, चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ी परिजनों के अनुसार, किशोर की मां की मौत उसके जन्म के तुरंत बाद ही हो गई थी।इसके बाद से ही वह नाना-नानी के घर रहकर पला-बढ़ा। किशोर ने कक्षा चार के बाद स्कूल छोड़ दिया था और वहीं रहकर मजदूरी जैसे छोटे-मोटे काम करता था। मंगलवार रात वह अपनी मौसी के घर खाना खाकर वापस आया था, जिसके बाद घटना हुई। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *