मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के मालिक पर लाठियों से हमला:CCTV में कैद हुई घटना, शराब पीने से रोकने पर लाठियों से पीटा, पैर, कमर, नाक सहित कई जगह आई चोट

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के मालिक पर लाठियों से हमला कर दिया। इसका एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। रेस्टोरेंट के मालिक शैलेश नारंग के पैर, कमर, नाक सहित कई जगह चोट आई है। एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज जारी है। रेस्टोरेंट के मालिक ने बदमाशों को रेस्टोरेंट के अंदर शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर बदमाशों ने रेस्टोरेंट के मालिक पर हमला कर दिया। मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट मालिक पर लाठियों से हमला सारस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी ने बताया कि घटना कल देर रात 10 बजे की है। झगड़े की सूचना पर पुलिस की टीम मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट पहुंची। पूछताछ में यह सामने आया कि जाटौली गांव का रहने वाला अजीत मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट पर आया। वह रेस्टोरेंट के अंदर शराब पी रहा था। रेस्टोरेंट के मालिक शैलेश नारंग ने जब अजीत और उसके साथियों को रोका तो, उसने शैलेश नारंग को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला और लाठियों से हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाश शैलेश नारंग को रेस्टोरेंट के बाहर पड़ा छोड़कर फरार हो गए। शरीर में कई जगह आई चोटें वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि दो बदमाश शैलेश नारंग को घसीटते हुए मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट से बाहर लाते हैं। बाहर नीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति होता है। वह भागकर जाता है लाठी लेकर आता है। तब पीला स्वेटर पहने हुए व्यक्ति शैलेश के हाथ पकड़ लेता है और नीली रंग का टी-शर्ट पहने व्यक्ति शैलेश के पैरों पर लाठियों से हमला कर देता है। व्यक्ति शैलेश पर लाठियों से वार करता रहता है वहीं पीला स्वेटर पहना हुआ व्यक्ति शैलेश पर लात से हमला करता रहता है। कर्मचारियों पर भी हमला करने की कोशिश रेस्टोरेंट के कर्मचारी और आसपास के लोग इस घटना को देखते रहने हैं लेकिन, कोई भी शैलेश को बचाने के लिए नहीं आता। कुछ देर बाद पीले रंग का स्वेटर पहना हुआ व्यक्ति लाठी लेकर शैलेश पर हमला करता है तभी वह रेस्टोरेंट के अंदर कर्मचारियों पर हमला करने के लिए जाता है। सभी कर्मचारी रेस्टोरेंट में छुप जाते हैं। उसके बाद फिर से पीले रंग का स्वेटर पहना हुआ व्यक्ति बाहर आता है और शैलेश पर फिर से एक के बाद एक लाठी से हमला करता है और अपने साथियों के साथ फरार हो जाता है। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अजीत की पहचान कर ली है। बाकी लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *