8 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में:पतंग की डोर खींचते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

आगर रोड के विराटनगर में मंगलवार सुबह एक 8 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। बच्चा पतंग की डोर खींच रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 8 साल का अमन मंगलवार सुबह पतंगबाजी कर रहा था। इसी दौरान पतंग की डोर हाईटेंशन लाइन को छू गई, जिससे अमन करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में बालक के पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। अमन के पिता गोविंद ने बताया कि विराटनगर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के कारण पतंगबाजी के दौरान हर साल ऐसे हादसे होते रहते हैं। बच्चे को जिला अस्पताल के चरक भवन में उपचार दिया जा रहा है। पतंगबाजी बढ़ी, खतरा भी एक सप्ताह पहले चाइना डोर के कारण एक युवक का गला कट गया था। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मकर संक्रांति से पहले ही शहर में पतंगबाजी का माहौल शुरू हो गया है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *