मामूली विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, केस दर्ज

कांकेर| दुर्गूकोंदल थानांतर्गत ग्राम घोटिया में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ।जिससे दोनों पक्षों मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे व राड भी चले। जिसमें दोनों पक्ष से घायल हुए। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। ग्रामीण बिरेन्द्र कुमार दर्रो 40 वर्ष निवासी घोटिया थाना दुर्गूकोंदल ने बताया 4 अक्टूबर क दोपहर बजनू राम उईके के किराना दुकान के पास गया था। वहां पर बंशीलाल दर्रो और बैसू राम दर्रो निवासी बिक्रमगंज दोनों खेमलाल उईके के घर छटटी की बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। मैं उनकी बातों को सुनकर बोला कि छटटी कहां होगा खेमलाल जानेगा आप दोनों क्यों विवाद कर रहे हो।इससे नाराज होकर बंशी लाल दर्रो ने मेरे साथ मारपीट करने लगा। घटना के बाद मैं अपने घर चला गया। इसका बाद बंशी दर्रो के साथ बात करने उसके घर जाने निकला और से निकला व किराना दुकान से नारियल लिया। उसी समय श्यामलाल दर्रो ग्राम बिक्रमगंज, हितेश दर्रो ग्राम कोकडे दोनों आए और मेरे से मारपीट करने लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *