पबिया| बीपी क्लब पिपलाटांड़ बोकापाहड़ी में चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया । जिसमें 23 दिसंबर को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसका फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर को खेला गया । टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल में मामू- भागना वर्सेस हेंब्रम कोड़ा सो सो बागान के बीच खेला गया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल श्रीकांत ग्रुप वर्सेस बस्की बॉय जामताड़ा के बीच खेला गया। जिसमें मामो भागना वर्सेस बास्की ब्वॉय जामताड़ा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मामो भगना टीम एक शून्य से विजेता रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन शामिल हुए । खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार जीत है प्रत्येक खेल में होता रहता है। एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम हारती है। । विजेता टीम को 20000 और उपविजेता टीम को 15000 की नगद देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कमेटी के रमेश मरांडी, पंस मनोज मरांडी , श्याम मरांडी,मैनेजर मुर्मू, बासुदेव , जोगेंदर, राकेश सुधीर सहित तमाम लोग शामिल रहे।


