माय भारत माय वोट के नारे के साथ निकाली पदयात्रा

गढ़वा | रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला गढ़वा में माय भारत और जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखण्ड कार्यालय गढ़वा में हुई। जहां उपस्थित नए युवा मतदाताओं को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण ने माय भारत का बैज देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में मतदाताओं को हमारे लोकतान्त्रिक देश की नींव और युवा मतदाताओं को हमारे मजबूत राष्ट्र का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि सभी युवा 18 वर्ष होने के पूर्व स्वयं को मतदाता के रूप में अवश्य पंजीकृत कराएं। मौके पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह ने कहा कि जब एक युवा मतदाता बन जाता है तो वह देश की नीति निर्धारण की प्रक्रिया का एक हिस्सा भी बन जाता है।इसके बाद सभी उपस्थित को मतदाता शपथ दिलाई गयी। इसके उपरांत पदयात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस पदयात्रा में माय भारत के युवा मण्डल एवं महिला मण्डल के सदस्यों के साथ साथ जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मण्डल की महिलाएं एवं अन्य लोग भी शामिल थे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आधारित नारों के साथ पदयात्रा प्रखण्ड कार्यालय गढ़वा से शुरू हो कर रंका मोड़ होते हुए प्रखण्ड कार्यालय में समापन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी भी शामिल थे। कार्यक्रम में समाज सेवी मुरलीश्याम तिवारी, रमाशंकर चौबे, अरविंद तिवारी, सुधीर चौबे, रमेश पासवान आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *